फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People danced on Holi's Rasiya

Mathura News: होली के रसिया पर झूमे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
People danced on Holi's Rasiya
सिन्धी पंचायत के होली मिलन समारोह में मौजूद समाज के लोग
मथुरा। सिंधी जनरल पंचायत और महिला मंडल की ओर से स्वामी लीलाशाह धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। होली के रसिया सुन सिंधीजन झूम उठे। सभी ने एक-दूसरे पर फूलों की बौछार कर होली की आनंद लिया।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि लगातार 20 दिन चलने वाले सिंधी उत्सव चेटीचंड महोत्सव की शुरूआत होली मिलन से हुई। इसी के साथ एक अप्रैल तक शहर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में ब्रज के कलाकार श्याम सुंदर दीक्षित और चंद्रकांत लालवानी ने अपनी टोली के साथ एक से लोकगीत सुनाए। होली के रसिया के स्वर और बरस रहे फूलों के बीच भगवान झूलेलाल के अनुयायी सिंधीजन मंत्रमुग्ध होकर झूमते नाचते रहे।
विज्ञापन


अध्यक्ष नारायण दास लखवानी ने कहा कि रंगों का यह पर्व आपसी मेलजोल बढ़ाने वाला है। मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री ने आगामी होने वाले सिंधी उत्सवों में भागीदारी करके सिंधीयत कायम रखने की बात कही। पंडित मोहन महाराज ने भगवान झूलेलाल की स्तुति कराई। महामंत्री बसंतलाल मंगलानी, तुलसीदास गंगवानी, प्रदीप उकरानी, कन्हैयालाल भाईजी, गुरुमुखदास गंगवानी, जितेंद्र लालवानी, चंदनलाल आडवानी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed