{"_id":"68224c3000389861710414e6","slug":"people-are-surprised-by-the-ceasefire-mathura-news-c-29-1-mtr1013-395343-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: युद्ध विराम से लोग अचंभित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: युद्ध विराम से लोग अचंभित
विज्ञापन
रामदेई देवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर युद्ध विराम और उसका उल्लंघन करने के बाद भी भारतीय सेना के शांत होने पर लोग अचंभित हैं। लोगों का कहना है कि युद्ध अब रुकना नहीं चाहिए था। इससे न सिर्फ पाकिस्तान का हौसला बढ़ेगा, अपितु विश्व में भारत की साख को बट्टा लगेगा। सीजफायर पर लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पीओके को वापस लेने तथा आतंक की कमर तोड़े जाने तक ऑपरेशन सिंदूर जारी रखने की बात कही है।
भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान थर्रा गया था। भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही थी। इस बीच सीजफायर को मान लेना समझ से परे है। पाकिस्तान की कमर तोड़ने के लिए अगले 10-15 दिनों तक युद्ध जारी रखना चाहिए था। - रेखा लंबरदार
ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका द्वारा किए गए हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कश्मीर मुद्दा देश का आतंरिक मामला है। इसमें अमेरिका को दखल नहीं देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता की भावनाओं के अनुरूप पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए। - प्रहलाद सिंह
विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों की आत्मा को शांति तब तक नहीं मिलेगी , जब तक उन तीन आतंकियों को सेना ढूढंकर नहीं मार गिराती। प्रधानमंत्री व सेना पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर को जारी रखे आतंक के पर्याय पाकिस्तान का खात्मा करे सेना। - महेश अग्रवाल,
भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को तब तक खत्म नहीं करना चाहिए , तब तक पहलगाम में मारे गए निर्दोष हिंदुओं का बदला नहीं लिया जाए। पाकिस्तान सीजफायर के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत के रिहायशी इलाके में गोले दाग रही है। - बच्चू सिंह चाहर
बेटा जम्मू में है तैनात
मथुरा। छाता कस्बे के हमीर थोक निवासी मोहन श्याम का पुत्र सुरेंद्र सिंह वर्तमान में जम्मू में तैनात है। उनकी मां विमलेश देवी का कहना है कि बेटा सुरेन्द्र लगभग 18 वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। इन दिनों सुरेंद्र की जम्मू में ड्यूटी है। विमलेश देवी ने बताया कि भारत ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगांव हमले में नागरिकों की मौत का बदला देश ले रहा है, हमारा पूरा परिवार सेना के साथ है। उन्हे गर्व है कि बेटा सुरेंद्र भी देश की सेवा कर रहा है। संवाद
उनके बेटे का लहू देश के काम आया
सौंख। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में वर्ष 2006 में ऑपरेशन रक्षक के दौरान क्षेत्र के सुनील कुमार शहीद हो गए थे। उनकी मां रामदेई देवी ने कहा उनका बेटा सुनील कुमार भारत-पाक के बीच हुए युद्ध में ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद हो गया था। गर्व है कि उनके बेटे का लहू देश के काम आया। उसकी शहादत हमेशा हिन्दुस्तान याद रखेगा। उन्होंने उन वीर माताओं को भी बधाई दी, जिनके लालों की बहादुरी के आगे पाक घुटने टेकने को मजबूर हो गया और उसे सीज फायर का ऐलान करना पड़ा। वह भी भारत की शर्तों पर। यदि दोबारा आतंकी हमला हुआ तो उसे सीधे युद्ध माना जाएगा। उन्होंने कहा कि हर सैनिक की माता अपने बेटों को देश की खातिर सीमा पर भेजने को तैयार है। संवाद