फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Peace remained at Delhi Gate, shops opened as usual

Mathura News: दिल्ली गेट पर रही शांति, रोजमर्रा की तरह खुलीं दुकानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Peace remained at Delhi Gate, shops opened as usual
कोसीकलां (मथुरा)। दिल्ली गेट पर पथराव के बाद सोमवार को शांति रही। दुकानें रोजमर्रा की तरह खुलीं। पुलिस ने आरोपियों की पकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, वहीं सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार देर रात दिल्ली गेट पर अल्पसंख्यक समुदाय इलाके में दुकानों को बंद कराने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया था। पथराव में दरोगा की कार के शीशे टूट गए। पुलिस को उल्टे पांव दौड़ लगाई पड़ी। आक्रोशित लोगों ने दिल्ली गेट पर दुकानों को बंद रखा। पुलिस ने इस मामले में 20 नामजदों समेत 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलबे का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पथराव की घटना के बाद वहां लगने वाली साप्ताहिक पशु पैंठ में भी बाहर से आने वाले दुकानदारों के प नही लगे। फड़ लगाने वाले दुकानदार बैंरग लौट गए। सोमवार को दिल्ली गेट पर शांति रही। रोजाना की तरह दुकानें खुली, पूरी तरह से चहल-पहल रही। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की पकड़ के लिए दबिश दी। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी मंडी में पथराव के मामले में 4 का चालान
आठ मई को सब्जी मंडी में एक समुदाय के दो पक्षों में मारपीट, सरेआम पथराव, बोतलें फेंकने के मामले में चार नामजदों को पकड़कर चालान कर दिया। इससे व्यापारियों में खलबली मच गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नसियन पुत्र आफताब, अवतार पुत्र आफताब, आफताब पुत्र अल्लाद्दीन, चांद पुत्र अल्लाद्दीन निवासीगण सब्जी मंडी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed