{"_id":"68dad6c6bae46ca2cb00437b","slug":"pcs-preliminary-exam-on-october-12-mathura-news-c-369-1-mt11016-136696-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्तूबर को
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्तूबर को आयोजित होगी। जिले में कुल 10,896 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन ने सुचारू एवं निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा के लिए पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये परीक्षाएं 25 केंद्रों पर संपन्न कराई जाएंगी।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक चलेगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक उपस्थिति दर्ज करानी होगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित होगी। इसमें परीक्षार्थियों को दोपहर एक बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम अमरेश कुमार ने बताया कि जिले में 25 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है।
परीक्षा की तैयारियों को लेकर शासन के निर्देशानुसार 3 अक्तूबर को समीक्षा बैठक होगी। परीक्षा के माध्यम से पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ के पदों पर भर्ती होगी।