{"_id":"6424f3cd250d9940070a5195","slug":"patrolling-bolero-collision-with-tractor-trolley-driver-killed-while-head-constable-injured-in-mathura-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी पुलिस की गाड़ी, चालक की मौत, हेड कांस्टेबल की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी पुलिस की गाड़ी, चालक की मौत, हेड कांस्टेबल की हालत नाजुक
Thu, 30 Mar 2023 07:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 30 Mar 2023 07:58 AM IST
सार
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग गाड़ी पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, साथ में बैठा हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ी बोलेरो, हादसे में मृत चालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। यहां पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की गाड़ी पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि, हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
हादसा मांट थाना क्षेत्र के माइल स्टोन-98 के पास हुआ। यहां गुरुवार की तड़के करीब चार बजे पेट्रोलिंग कर रही बोलेरो गाड़ी पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ गई। इससे गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी चला रहे दिवानाकलां निवासी चालक शैलेश चौधरी की मौत हो गई। वहीं साथ में बैठे हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया
हादसा देख राहगीर व आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया। चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दूसरी तरफ ट्रैक्टर भाग गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन