{"_id":"680a94c1f9d89c77f4084da8","slug":"patients-increased-in-hospitals-opd-mathura-news-c-369-1-mt11008-128573-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अस्पताल की ओपीडी में बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अस्पताल की ओपीडी में बढ़े मरीज
विज्ञापन
मथुरा। तापमान बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। अस्पताल में पर्चा, दवा और चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लग रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते जांच के लिए धक्का-मुक्की भी मरीजों के तीमारदारों में हो रही है।
बृहस्पतिवार को अस्पताल के पर्चा काउंटर पर सुबह से ही कतार लग गई। दोपहर डेढ़ बजे तक 1450 मरीजों की ओपीडी रही। इसमें से लगभग 360 मरीज गर्मी में ब्लड प्रेशर बढ़ना, पेट खराब, वायरल बुखार आदि समस्याओं से पीड़ित पहुंचे। इसके बाद फिजिशियन कक्ष में भी मरीजों की लाइन लगी थी। यहां पर सीनियर फिजिशियन डॉ. रवि महेश्वरी ने 260 मरीजों को देखकर उपचार दिया। गर्मी में ज्यादा गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया।
अस्पताल के चिकित्सकों ने मरीजों को धूप में निकलने से परहेज करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि देर रात शादी-बरात का खाना नुकसान कर सकता है। ज्यादा मिर्च-मसालों का सेवन न करें। यह गर्मी में ब्लड प्रेशर के लिए खतरनाक है। तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा करें। आवश्यक कार्य से ही दिन में घर से बाहर निकले।