फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Patients are maintaining distance through Abha App

Mathura News: बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में वृद्ध की हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Patients are maintaining distance through Abha App
मथुरा। मोहम्मद उमर फाइज फोटो - फोटो : mathura
- 10-15 साथियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

कोसीकलां (मथुरा)। बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर एक वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने पिता को बचाने आए पुत्र को भी पीटकर घायल कर दिया। परिजन ने आरोपियों और उनके 10-15 साथियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले को अभी संदिग्ध मान रही है।
शुक्रवार की रात करीब 9 बजे लालाराम मार्ग पर दानिश पुत्र हनीफ का रिहान की कोहनी में बाइक टकराने से विवाद हो गया। इस बात पर दानिश के चचेरे भाई समीर ने रिहान के साथ गाली गलौज कर दी। शनिवार को एक बार फिर इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ मोहम्मद उमर (60) के घर आए और की लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। घायल को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जब पिता को बचाने उनका पुत्र सोनू आया तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने मृतक के पुत्र सोनू की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। मामला संदिग्ध होने के कारण शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। फरियादी के आरोप पर पुलिस शाकिर और उसके दोनाें पुत्रों रिहान व सलमान से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed