{"_id":"67fd5f89c249b05bd3027cb9","slug":"patalkot-expresss-platform-changed-it-arrived-on-8-platforms-instead-of-1-mathura-news-c-369-1-mt11008-128004-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा रेलवे स्टेशन: पातालकोट एक्सप्रेस का ऐनवक्त पर बदला प्लेटफार्म, ट्रेन पकड़ने में छूटे यात्रियों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा रेलवे स्टेशन: पातालकोट एक्सप्रेस का ऐनवक्त पर बदला प्लेटफार्म, ट्रेन पकड़ने में छूटे यात्रियों के पसीने
Tue, 15 Apr 2025 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:53 AM IST
सार
मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस का ऐनवक्त पर प्लेटफार्म बदल गया। जैसे ही यात्रियों को सूचना मिली कि ट्रेन आठ नंबर प्लेटफार्म पर आएगी, तो वे परेशान हो गए। ट्रेन पकड़ने में उनके पसीने छूट गए।
विज्ञापन
पातालकोट एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदलने के प्लेटफार्म 8 पर पहुंचे यात्री। संवाद
- फोटो : पातालकोट एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदलने के प्लेटफार्म 8 पर पहुंचे यात्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा रेलवे जंक्शन स्टेशन पर सोमवार को पातालकोट एक्सप्रेस (20424) दोपहर डेढ़ बजे प्लेटफार्म एक पर आनी थी, लेकिन यह ट्रेन अचानक हुई उद्घोषणा में प्लेटफार्म आठ पर आना बताया गया। प्लेटफार्म एक पर काफी देर से इंतजार कर रहे यात्रियों को दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी।
स्टेशन पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहे यात्री भवगती कुमार, दिनेश चंद्र, विपिन कुमार ने बताया कि रेलवे के एप पर पातालकोट के प्लेटफार्म एक पर आना दिखा रहा था, लेकिन उद्घोषणा हुई कि यह ट्रेन प्लेटफार्म आठ पर आएगी। ऐसे में उन्हें सामान इधर-उधर ले जाने में काफी परेशानी हुई।
स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक पर मरम्मत कार्य के कारण गाड़ियों के प्लेटफार्म बदलते जाते हैं। सोमवार को ट्रैक पर सफाई कार्य होने के कारण इसे प्लेटफार्म आठ पर कर दिया गया। ट्रेन आने से 15 मिनट पहले उद्घोषणा होना शुरू हो गया था। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों का प्लेटफार्म बदला जाता है तो 15 से 20 मिनट पहले उद्घोषणा होकर यात्रियों को जानकारी दे दी जाती है।