फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Passengers will not be allowed to carry flammable items in roadways buses

Mathura News: रोडवेज बस में ज्वलनशील पदार्थ लेकर नहीं जा सकेंगे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Passengers will not be allowed to carry flammable items in roadways buses
मथुरा। रोडवेज बस में सफर के दौरान अ​ग्निशमन यंत्र की जानकारी देते स्टेशन इंचार्ज। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। अब रोडवेज बसों में ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जा सकेंगे। परिवहन निगम के अधिकारियों ने गर्मी को देखते हुए बुधवार से इसकी कवायद शुरू कर दी है। बस स्टैंड से निकलने वाली सभी बसों में निगरानी भी रखी जा रही है। स्टेशन इंचार्ज ने नए रोडवेज बस स्टैंड से निकलने वाली बसों में अग्निशमन यंत्रों को चेक किया।
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल में सूर्य के तेवर तल्ख हो रहे हैं। अधिकारियों ने यात्री सुविधाओं के इंतजाम करने के लिए तैयारियों की पड़ताल शुरू कर दी। बुधवार को एआरएम के निर्देशन में स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र चतुर्वेदी ने बस स्टैंड से निकलने वाली सभी बसों की चेकिंग कर उसमें अग्निशमन यंत्रों को जांचा। उन्होंने कहा कि गर्मी लगातार बढ़ रही है चालक-परिचालक को निर्देश दिए हैं कि बसों में कोई ज्वलनशील पदार्थ यात्री लेकर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि डिपो से वर्तमान में 172 बसें संचालित हो रही हैं। सभी बस स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई यात्री किसी तरह की ज्वलनशील सामग्री लेकर सफर नहीं करे। यदि कोई ले जाता मिलता है तो कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यशाला से निकलने वाली सभी बसों में ठीक से अग्निशमन यंत्रों को चेक कर उन्हें रवाना किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed