{"_id":"67df0a9c75596dd1fe0aab7c","slug":"passengers-bag-stolen-from-ac-coach-of-kamakhya-express-mathura-news-c-369-1-mt11008-126854-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कामाख्या एक्सप्रेस के एसी कोच से यात्री का बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कामाख्या एक्सप्रेस के एसी कोच से यात्री का बैग चोरी
विज्ञापन
मथुरा। कामाख्या एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री का बैग चोरी हो गया। यात्री ने जीआरपी मथुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ट्रेन कानपुर सेंट्रल से निकली थी, तभी उनका बैग चोरी हो गया। ट्रेन जंक्शन पहुंची तो उन्होंने मामला दर्ज कराया।
बिहार के जिला मुजफ्फरनगर निवासी नीरज पांडे शुक्रवार की रात मथुरा ब्रज दर्शन के लिए आने को कामाख्या एक्सप्रेस के कोच संख्या ए-वन में परिवार के साथ सवार हुए। ट्रेन जब कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से चली तभी किसी ने उनकी पत्नी का हैंड बैग चोरी कर लिया। बैग में लगभग 2300 रुपये, एटीएम कार्ड और जरूरी दस्तावेज और मोबाइल फोन रखा था। शनिवार को ट्रेन जब मथुरा जंक्शन पहुंची तो नीरज ने जीआरपी थाने में बैग चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया बैग चोरी की घटना कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर हुई है। पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना जीआरपी कानपुर द्वारा की जाएगी।