{"_id":"645e95688f8593f291020c84","slug":"passenger-fell-while-boarding-a-moving-train-died-mathura-news-c-29-1-mtr1007-73389-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री गिरा, मौत
Sat, 13 May 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sat, 13 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। चलती ट्रेन में चढ़ने की गलती ने युवक की जान ले ली। फरीदाबाद निवासी युवक ने कोटा जाने वाली चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आकर पैर कट गए। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।55 वर्षीय संतोष चौहान पुत्र सभा सिंह चौहान निवासी खतीवाहा, पोस्ट सौसरमा, मऊ सुबह करीब दस बजे प्लेटफार्म संख्या दो-तीन से ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान पैर फिसलने से उसके दोनों पैर कट गए। आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती करा कर परिजन को सूचित कर दिया गया। जबकि इलाज के दौरान देर शाम को उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि घायल संतोष चौहान की मौत हो गई।