{"_id":"58dd51ef4f1c1b650863e20f","slug":"parvati-pooja-ke-pooja-ki-maaga-hai-ki-protect-kara","type":"story","status":"publish","title_hn":" पार्वती की पूजा कर मांगा पति की रक्षा का वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्वती की पूजा कर मांगा पति की रक्षा का वर
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
चमत्ककारीत आरती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना किनारे लगाए गए गणगौर मेले में सुहागिनों ने मां पार्वती की पूजा कर पति की रक्षा का वचन लिया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। युवतियों ने भी पार्वती मैया को खुश करने के लिए व्रत रखा। पर घर-घर मिट्टी की गणगौर बनाकर पूजा की गई।
गणगौर मेले को लेकर मान्यता है कि मां पार्वती ने शिवजी को पति रूप में पाने के लिए गणगौर की पूजा की थी। यमुना किनारे सेठ हवेली में लगे गणगौर मेले में महिलाओं ने मिट्टी की मां पार्वती के स्वरूप में गणगौर की प्रतिमा बनाई और उनका बेहतर तरीके से शृंगार किया।
गणगौर की दूब घास से पूजा अर्चना की, भोग लगाया और मां पार्वती और शिवजी के भजन गाए। पूजा के बाद गणगौर की मिट्टी की प्रतिमाओं को यमुना में प्रवाहित किया गया। मेले में राजस्थान के जैसलमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर, नागौर, अजमेर, बीकानेर सहित अन्य जिलों से हजारों श्रद्धालु इकट्ठे हुए। इस मौके पर नंदलाल चतुर्वेदी, नवीन नागर, निर्भय पुरोहित, संजय पुरोहित आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
मेला आयोजक सेठ विजय कुमार और रीना ने बताया कि गणगौर मेला उत्सव राजस्थान में धूमधाम से मनाया जाता है। इस मेले को उनके पूर्वज राजस्थान से लेकर मथुरा आए थे। 100 साल से अधिक समय से यह मेला उनकी हवेली में हर वर्ष लगता है।