फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Part of the houses demolished mound in Hanuman

हनुमान टीला में मकान का एक हिस्सा ढहा

Sat, 07 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sat, 07 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Part of the houses demolished mound in Hanuman
गिरा घर
नगर के हनुमान टीला क्षेत्र में स्थित मकान का एक हिस्सा शुक्रवार की रात ढह गया। गनीमत रही कि मकान में सो रहे परिवार के पांच सदस्य सुरक्षित रहे।
विज्ञापन


इस मकान में अशोक शर्मा अपनी पत्नी और तीन पुत्रियों संगीता, कुमकुम और देवी के साथ रहते हैं। शुक्रवार की रात करीब 12:30 जोर की आवाज से सभी की आंख खुली। अशोक कमरे से बाहर निकले तो देखा उनके मकान का एक हिस्सा ढह गया है।

मकान के एक ओर की मिट्टी धंसने से उधर की दीवार बगल के खाली प्लाट में गिर गई। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे गए। सभी ने अशोक और उनके परिवार के लोगों को बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन


मिट्टी धंसकने के साथ गिरता है मकान
क्षेत्रवासियों को कहना है कि हनुमान टीले पर मकानों की नींव में मिट्टी धंसने से हादसे होते रहते हैं। पीड़ित अशोक के मकान में 5-6 बार ऐसा हो चुका है। अशोक हर बार मकान की मरम्मत करा लेते हैं। पर्याप्त पैसा न होने के कारण मकान दुबारा नहीं बनवा पाते। शनिवार को मौके पर पहुंचे सभासद प्रतिनिधि घनश्याम चौधरी ने पीड़ित अशोक को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed