फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Part of a balcony collapsed in the lane near Banke Bihari Temple

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर के समीप गली में छज्जे का हिस्सा गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Part of a balcony collapsed in the lane near Banke Bihari Temple
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप गंगा मंदिर वाली गली में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा होने से बच गया। गली में स्थित एक पुराने बंद मकान के छज्जे का हिस्सा (लटकन) अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त गली में कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद नगर निगम की कार्रवाई पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

गंगा मंदिर गली में एक बंद मकान के आगे निकल रहे छज्जे का हिस्सा शाम करीब चार बजे गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के मकानों में रह रहे लोग बाहर निकल आए। पड़ोसियों के अनुसार, मकान मालिक अन्य राज्य में रहते हैं। यह मकान लगभग तीस साल पहले बना था, जो कि लंबे समय से बंद है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने पर पुलिस द्वारा पक्के चबूतरे से श्रीबांकेबिहारी मंदिर जाने वाले भक्तों को इसी गंगा मंदिर वाली गली से होकर डायवर्ट किया जाता है। ऐसे में हर समय यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं। इसके अलावा, घटना स्थल के समीप गली थोड़ी चौड़ी होने के कारण स्थानीय बच्चे वहां क्रिकेट खेलते हैं और साइकिल भी चलाते हैं। अगर भीड़ या बच्चों की मौजूदगी के समय यह हिस्सा गिरता, तो गंभीर रूप से जान-माल का नुकसान हो सकता था। समाजसेविका लक्ष्मी गौतम ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना की जानकारी साझा करते हुए प्रशासन से इस तरह की समस्या की ओर ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन

--
मात्र नोटिस तक सीमित है नगर निगम की कार्रवाई
गत माह श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप सेवायत गोस्वामी के मकान का छज्जा गिरने के हादसों के बाद नगर निगम ने क्षेत्र के जर्जर भवनों के स्वामियों को नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। जर्जर मकानों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण अब स्थानीय निवासियों और राहगीरों को इन गलियों से गुजरने में हर वक्त डर सता रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन जर्जर ढांचों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed