{"_id":"5e4565df8ebc3ee60f164b52","slug":"parking-matter-in-mathura-mathura-news-agr429284373","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पार्किंग, मनमानी की जा रही वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पार्किंग, मनमानी की जा रही वसूली
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित फुटपाथ पर खड़े दोपहिया वाहन।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर के जिस इलाके में सभी आला अधिकारियों के दफ्तर हैं, वहां एक भी पार्किंग स्थल तक नहीं है। वहीं, नगर निगम ने सड़क को ही पार्किंग के नाम पर ठेका उठाया है। कचहरी रोड के दोनों ओर मोटरसाइकिल और कार की पार्किंग की जाती है। ठेकेदार भी मनमानी ढंग से बाइक पार्क करने की दो तरह की पर्ची काटता है। एक पर्ची दस रुपये की है तो दूसरी पर्ची बीस रुपये की होती है। कार के लिए भी 50 रुपये तक वसूली की जा रही है। वहीं, अधिकारी भी रोजाना इसी रास्ते से दफ्तर जाते हैं, लेकिन यहां के हालात उन्हें दिखाई नहीं देते।
कचहरी पर निगम द्वारा कोर्ट परिसर के बाहर सड़क के दोनों ओर पार्किंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इन स्थानों पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बाइक तथा चार पाहिया वाहन पहुंचते हैं। यहां पर मौजूद ठेकेदारों की ओर से बैठाए गए लोग मनमाने ढंग से पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं। निगम द्वारा प्रत्येक वाहन का पार्किंग शुल्क निर्धारित कर रखा है। इसमें बाइक का पार्किंग शुल्क दस रुपये रखा गया है।
वहीं, मौजूद ठेकाकर्मियों द्वारा बाइक खड़े करने वाले व्यक्ति से बीस रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उनके द्वारा अपने पास दो तरह की रसीद रखी गई हैं। इनमें से एक रसीद पर दस रुपये तथा दूसरी रसीद पर बीस रुपये लिखा हुआ है।
विज्ञापन
कोट
नगर निगम ने ठेके उठाते समय ही सभी नियम ठेकेदारों को बताए हैं। उसी के अनुसार वाहनों से पार्किंग का किराया लिया जाना चाहिए। कलक्ट्रेट के बाहर पार्किंग के ज्यादा रुपये वसूलने की शिकायत की जानकारी है। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित है।
- अजीत सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त
22 स्थानों पर निगम चलवा रहा पार्किंग के ठेके
मथुरा तथा वृंदावन में नगर निगम की ओर से 22 स्थानों पर पार्किंग के ठेके उठाए गए हैं। निगम द्वारा जिन स्थानों से वाहनों से पार्किंग के नाम पर शुल्क वसूला जा रहा है, उन स्थानों पर वाहनों की पार्किंग के लिए कोई स्थान नहीं है। यह पार्किंग सड़क किनारे की जा रही है।
सितंबर 2019 में मथुरा शहरी क्षेत्र में 14 स्थानों पर तथा अक्तूबर 2019 में वृंदावन में 8 स्थानों पर वाहनों की पार्किंग के ठेके उठाए गए। जिन स्थानों का चयन पार्किंग के लिए किया गया, वहां फुटपाथ के अलावा निगम के पास कोई स्थान नहीं है। निगम द्वारा केवल वाहन को खड़े करने तथा सवारी लेने वाले वाहनों से वाहन पार्किंग के वसूली की जा रही है।
यह है तय वाहनों की रेट लिस्ट
ट्रक और बस- 100 रुपये
कार और जीप- 50 रुपये
टेंपो, थ्री व्हीलर, ई-रिक्शा - 30 रुपये
मोटरसाइकिल, स्कूटर - 10 रुपये
साइकिल - 2 रुपये