{"_id":"57726e034f1c1b0f3e79a9df","slug":"parikrama-marg-will-be-under-survileance","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरे की नजर में होगा गिरिराज परिक्रमा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरे की नजर में होगा गिरिराज परिक्रमा मार्ग
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। पूरे 21 किलोमीटर लंबे मार्ग में इसकी व्यवस्था की जाएगी। इस क्षेत्र को वाईफाई से भी लैस किया जाएगा। इतना ही नहीं परिक्रमा मार्ग में प्रति एक किलोमीटर पर सोलर लाइट होगी और परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को विश्राम के लिए जगह-जगह शेल्टर बनाए जाएंगे।
केंद्र सरकार की श्रीकृष्णा सर्किट योजना में गोवर्धन के गिरिराज पर्वत की 21 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर विशेष फोकस किया जा रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से तैयार प्रजेंटेशन में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के साथ ही गोवर्धन आने वाले श्रद्धालुओं को वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है।
इसके अलावा मार्ग में अंधेरे की समस्या से निपटने के लिए प्रत्येक किलोमीटर के अंतराल पर सोलर लाइट लगाई जानी है। परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए जगह-जगह यात्री शेड बनाए जाएंगे। इसके अलावा टॉयलेट, पीने के पानी का भी बेहतर इंतजाम किया जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया श्रीकृष्ण सर्किट योजना में कुल 98 करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इसमें गोवर्धन में 21 किलोमीटर परिक्रमा मार्ग को विशेष महत्व दिया गया है।