Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Parents are wandering in Bihar to meet their son

Mathura News: बेटे से मिलने बिहार में भटक रहे है माता-पिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Parents are wandering in Bihar to meet their son
मथुरा। बिहार के रेलवे स्टेशन पर साथियों से छूटे मथुरा के एक बच्चे को बाल संरक्षण केन्द्र से वापस पाने के लिए परिजनों को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। तीन दिनों से बच्चे के माता-पिता बिहार के आरा रेलवे स्टेशन से भोजपुर बाल संरक्षण इकाई के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन दो राज्यों की जिला बाल संरक्षण इकाई की कागजी कार्रवाई में हीला-हवाली के चलते उन्हें अपना बच्चा नहीं मिल पाया है ।
विज्ञापन


छाता के ग्राम रान्हेरा निवासी भिक्को का पुत्र अनुज 3 जून को घर पर बिना बताए कहीं चला गया। बाद में पता चला कि वह गांव की रासलीला मंडली के अन्य बच्चों संग ट्रेन से पटना गया है। बिहार के आरा जंक्शन पर अन्य लोगों के साथ अनुज पानी पीने उतरा लेकिन ट्रेन में नहीं चढ़ सका। ट्रेन के पटना स्टेशन पहुंचने पर मंडली के लोगों को इसकी जानकारी हुई। रासमंडली के रोहताश पटना से आरा जंक्शन पर पहुंचे तब आरपीएफ से पता चला कि अनुज को चाइल्ड लाइन के माध्यम से भोजपुर की जिला बाल सरंक्षण इकाई के सुपुर्द कर दिया गया था, वहां से 5 जून को उसे पटना के बालगृह-अपना घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


रोहताश ने इसकी सूचना मथुरा में अनुज के परिजनों को दी, जिसके बाद मां सुनीता देवी, पिता भिक्को व चाचा अजय मुनीम 7 जून को आरा स्टेशन पहुंचे। अजय मुनीम ने बताया कि 8 जून को सुबह भोजपुर के जिला बाल संरक्षण इकाई पहुंचने पर अधिकारी द्वारा 10 दिन बाद आने की बोला गया। काफी मिन्नतों और इधर-उधर से फोन कराने के बाद बच्चे से पिता की बात करवाई । परिजनों ने ही बाल कल्याण समिति, बाल संरक्षण केन्द्र की ईमेल आईडी उपलब्ध कराई, जिस पर भोजपुर इकाई ने एसआईआर (सोशल इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट) मांगी, लेकिन कवरिंग पत्र नहीं होने के कारण परिजनों को शुक्रवार को भी बच्चा नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ने बताया कि मथुरा और भोजपुर के अधिकारियों की मिन्नते कर रहे हैं,लेकिन कागजी कार्रवाई के बहाने इधर से उधर टाला जा रहा है। तीन रातों से वे आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सो रहे हैं। अनुज की मां अपने बच्चे से मिलने के लिए परेशान हैं, लेकिन अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। मथुरा के जिला बाल संरक्षण/प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि विभागीय काम बहुत है। इसके बाद भी एसआईआर रिपोर्ट भेजी है, कवरिंग पत्र की जरूरत नहीं है, फिर भी भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed