राया (मथुरा)। रविवार देर शाम मांट रोड पर परचून की दुकान में आग लग गई। जानकारी मिलते ही लोग जुटे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना पर दमकल टीम भी पहुंंची। जब तक आग बुझाई गई तब तक दुकान का समान जल चुका था।
मांट रोड पर रेलवे फाटक के पास स्थित महादेव अग्रवाल रोज की तरह से शाम दुकान बंद कर घर चले गए। देर शाम दुकान से आग की लपटें व धुआं देखकर लोग जुटे। दुकान स्वामी भी पहुंचे और दुकान को खोलने का प्रयास किया। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल मय फोर्स के साथ पहुंच गए। पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, भूपेश अग्रवाल, अभिषेक पाराशर, नीतेश पाठक, सरबन अहमद आदि मौके पर पहुंच गए।