{"_id":"5d8d0e6e8ebc3e01307722ce","slug":"pandit-deen-dayal-janmautsava-mathura-news-agr4077617164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओ कान्हा बंसी बजाए, राधा दौड़ी चली आए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओ कान्हा बंसी बजाए, राधा दौड़ी चली आए...
विज्ञापन
मथुरा। दीनदयाल धाम में आयोजित कार्यक्रम में रास प्रस्तुत करतीं बालिकाएं।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव में हुए रंगमचीय कार्यक्रम में शिशुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। शिशुओं के रंगमंचीय कार्यक्रम में देश प्रेम की अलख जगाई गई तो राष्ट्र प्रेम का भाव जगाया। लोकगीतों पर हुनर दिखाया।
शुभारंभ दीनदयाल उपाध्याय विद्या मंदिर के प्रबंधक नारायण पाठक, संयुक्त शिक्षा निदेशक मुकेश अग्रवाल ने किया। संस्कृति वर्मा ने ओ कान्हा बंसी बजाए, राधा दौड़ी चली आए गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। शिक्षिका कमलेश चैहान सुषमा शर्मा का सहयोग के लिए स्वागत हुआ। कार्यक्रम में अनुज सिंघल, मनोज अग्रवाल, ओम प्रकाश शर्मा, बनबारी लाल लवानियां, बृजेश पचौरी, हीरालाल शर्मा, बृजमोहन गौड़ आदि मौजूद थे।
उधर, स्मृति महोत्सव में दीनदयाल उपाध्याय का जन्मोत्सव स्मारक भवन में हवन और वेद मंत्रोच्चारण के साथ मनाया गया। यजमान पवन पाठक, सूर्यकांत गौड़, राजपाल पचौरी, नंद किशोर पाठक, रश्मि देवी, मनीष गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र मिश्रा ने सपत्नीक आहुति दी। पुरोहित विपिन आर्य ने हवन कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री संगठन दिनेश चंद्र और विशिष्ट अतिथि मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण रहे। इस अवसर पर निदेशक सोनपाल, मेला महापंत्री डॉ. कमल कौशिक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांवपेंच
फरह। जन्मोत्सव के दूसरे दिन पहलवानों ने कुश्ती कला का बेजोड़ प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने पहलवानों से परिचय प्राप्त किया। कमेटी ने विजयी पहलवानों को पुरस्कार भी दिए। नवल सिंह पहलवान, बृजमोहन गौड़, राजदर्शन पचौरी, अतुल पहलवान, अशोक पाठक, देवो पहलवान, विजय पाठक, सुनील ठाकुर, रामवीर कोच ने कुश्तियां कराई। महिला पहलवान सलोनी आगरा, नीलम, पूजा मथुरा, रेखा आदि ने भी कुश्तियां लड़ीं। दंगल के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, यज्ञ दत्त शर्मा, निदेशक सोनपाल, अशोक टैंटीवाल, राजपाल सिंह, तेजपाल सिंह, हेमराज सिंह बृजेश पचौरी आदि मौजूद रहे।
हार्स शो के कैडेट को मिला सम्मान
फरह। दीनदयाल धाम में हॉर्स शो का आयोजन वन यूपी आर एंड वी स्क्वाडन एनसीसी ने किया। शो कर्नल एसके भारद्वाज और लेफ्टिनेंट रजनीश सिरोही एएनओ के मार्गदर्शन में हुआ। एनसीसी के आठ घोड़ों और 10 सवारों ने भाग लिया। घोड़ों के साथ बाधा कू द के दौरान अपनी प्रतिभा दिखाई। एनसीसी के इन युवा सवारों को रिसालदार छोटे लाल और दफेदार शिव कुमार द्वारा प्रशिक्षित किया गया था। सवार होने वालों में रिस छोटे लाल, दफेदार, शिव कुमार, राहुल, प्रीति, विशाल चौधरी, साक्षी, मयंक, गुड्डू, सागर हैं। विजयी कैडेट्स को गुरु शरणानंद महाराज ने सम्मानित किया। इससे पूर्व रतन लाल फूल कटोरी बालिका सरस्वती विद्या मंदिर और दीनदयाल विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। दूसरी ओर जयपुर के मंगलामुखी देवेंन्द्र और दिल्ली की नृत्यागंना पार्थ माली ने कथक और ओडिसी की प्रस्तुति दी। इनको संघ के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल ने सम्मानित किया।