{"_id":"6872b1d3e6acc691d500ba4a","slug":"panchayat-election-activities-are-in-full-swing-candidates-are-preparing-lists-of-young-voters-mathura-news-c-369-1-sagr1038-132510-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पंचायत चुनाव की हलचल तेज, युवा मतदाताओं की सूची तैयार कर रहे उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पंचायत चुनाव की हलचल तेज, युवा मतदाताओं की सूची तैयार कर रहे उम्मीदवार
विज्ञापन
मथुरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी होने के साथ ही हलचल तेज हो गई है। चुनाव में ताल ठोंकने की तैयारी करने वाले उम्मीदवार युवा मतदाताओं की सूची तैयार करने में जुट गए हैं।
14 अगस्त 2025 से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू होगा। इस बीच ऑनलाइन आवेदन के साथ ही घर-घर जाकर भी बीएलओ सर्वेक्षण का कार्य करेंगे। मृतकों के नाम जहां सूची से विलोपित किए जाएंगे तो वहीं छूटे हुए और 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। आवेदन, सूची के अनंतिम प्रकाशन, आपत्तियां, उनका निस्तारण करने के बाद 15 जनवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी हुआ तो चुनाव की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही जिले की 495 ग्राम पंचायतों में उम्मीदवारों ने सक्रियता बढ़ा दी है। क्योंकि अब ये तय हो गया है कि चुनाव 2026 में होगा।
अब सबसे पहली चुनौती नए युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराना है। इसके लिए उम्मीदवारों ने गांव के युवाओं की सूची तैयार करना शुरू कर दी है। गांव से बाहर रहकर नौकरी करने वाले युवाओं और लोगों को भी बुलाने की तैयारी उम्मीदवार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मृतकों के नाम कटवाने के लिए उनकी सूची भी बनाई जा रही है। दूसरी तरफ प्रशासन ने बीएलओ की सूची को अपडेट करने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही सूची अपडेट करने के बाद बीएलओ की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
-- -
ग्राम पंचायतों में जल्द कार्य कराने के लिए भी कसी कमर
पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट से जहां उम्मीदवार खुश हैं तो वहीं वर्तमान में प्रधानों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए कमर कस ली है। वहीं दूसरी तरफ बकाया भुगतान भी जल्द से जल्द कराने की तैयारी है। हालांकि प्रधानों की सबसे बड़ी चिंता मनरेगा से कराए गए पक्के कार्यों के भुगतान को लेकर है। लंबे समय से मनरेगा के पक्के कार्यों के भुगतान के लिए शासन ने धनराशि जारी नहीं की है। ऐसे में प्रधानों को धनराशि जारी होने का इंतजार रहा।