फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   panchakoseey vrndaavan parikrama

वृंदावन परिक्रमा मार्ग और होगा खूबसूरत

Mon, 11 Nov 2019 08:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
panchakoseey vrndaavan parikrama
मथुरा। पंचकोसीय वृंदावन परिक्रमा मार्ग को और खूबसूरत बनाने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब ललित कला अकादमी की मदद लेने जा रहा है। इसके लिए डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के बीच सैद्धांतिक सहमति भी हो गई है।
विज्ञापन

वृंदावन के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग को सुंदर और व्यवस्थित करने का काम उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराया जा रहा है। यहां कच्चा पथ-वे बन चुका है। लाइट के खंभे भी लग चुके हैं। इन पर लाइट लगने काम अभी बाकी है। इसके अलावा भी इस परिक्रमा मार्ग को सुंदर बनाने की प्लानिंग की जा रही है।
विज्ञापन

इसी प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद परिक्रमा मार्ग की दीवारों को खूबसूरत रंग में रंगने की योजना पर काम कर रहा है। यहां राधाकृष्ण की लीलाओं से जुड़े पेंटिंग दीवारों पर बनाने की योजना है। इसके लिए ललित कला अकादमी का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अकादमी डॉ. बीआर आंबेडकर विवि आगरा के अंतर्गत संचालित है। इस योजना को मूर्तरूप देने के लिए आगामी मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ के बीच बैठक होने जा रही है।

पौधरोपण बना समस्या
वृंदावन परिक्रमा मार्ग में तैयार किए गए कच्चे पथ पर सामाजिक संगठन पौधरोपण कर रहे हैं। पूर्व से ही परिक्रमा का कच्चा पथ सकरा होने की स्थिति में अब सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया जा रहा पौधरोपण बड़ी समस्या बन गया है। ट्री गार्ड के साथ पौधरोपण ने कच्चे रास्ते को कई स्थानों पर खत्म कर दिया है। इससे परिक्रमार्थी भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed