फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pakistan radharani

41 साल बाद अब भारतीय कहलाएगी पाकिस्तान की राधा

Wed, 15 Jan 2020 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
pakistan  radharani
पाकिस्तान से आई राधाबाई अपने परिवार के साथ। - फोटो : MATHURA
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन की कुंज गलियों में 41 बसर से रह रहीं पाकिस्तान की राधारानी अब भारतीय होने जा रही हैं। 65 बरस की राधारानी को अब कान्हा की नगरी की हो जाएंगी। उनके नागरिकता संबंधी प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने मुहर लगा दी है, जिसे जिला प्रशासन की ओर से भेजा गया था। केंद्र की स्वीकृति मिलते ही राधा पाकिस्तान की नहीं भारत की हो जाएंगी।
विज्ञापन

वृंदावन की कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली राधा 1979 में पाकिस्तान छोड़कर भारत आई थीं। इस दौरान उनके साथ दो माह की मासूम बेटी जनता थी। पति रमेश कुमार शर्मा यहां उनसे पहले ही आ चुके थे। श्रीबांकेबिहारी की नगरी में उनके परिवार में और भी सदस्य जुड़े, जो अब सभी शादीशुदा हैं। परिवार के लोग आज भी बूढ़ी हो चुकी राधा की नागरिकता को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

राधा की बड़ी बहन तो बगैर नागरिकता के ही दुनिया से विदा हो गईं। राधा के पति रमेश शर्मा भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करते-करते दुनिया को छोड़ गए, परंतु राधा को भारतीय नागरिकता नहीं मिल सकी। उनका बड़ा बेटा संजय ने बताया कि अब उम्मीद जगी है कि मां के लिए वीजा बढ़वाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। नए कानून के तहत उसकी मां की नागरिकता का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी की नगरी में यहां रसियन बिल्डिंग के निकट ही तीन सदस्यों का एक और परिवार है, जो पाकिस्तानी नागरिकता होने पर वीजा के सहारे रह रहा है। परिवार में शामिल जया 2004 में भारत आई थीं। उनके साथ दो बेटे आनंद और ऋषिकेश भी थे। इस परिवार के नाते-रिश्तेदार भी इसी स्थिति में हैं।

हिंदुओं के लिए नहीं है पाकिस्तान
सिंध प्रांत में रहने वालीं राधारानी 41 साल पहले का दौर सोचकर सहम जाती हैं। वे बताती हैं कि वहां बड़ी लड़कियों को घर से बाहर नहीं निकलने देते थे। बुर्का पहने के लिए मजबूर किया जाता था। हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़ और उनका अपहरण करा लिया जाता था। मंदिरों में पूजा के लिए नहीं जा सकती थी। इसीलिए घर, जमीन सब कुछ वहां से छोड़कर यहां आ गए थे।
पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों की रिपोर्ट शासन ने मांगी थी। इसे भेज दिया है। इसमें वृंदावन के चार लोगों के नाम शामिल हैं।
-सर्वज्ञराम मिश्र, डीएम मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed