फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pakistan

Mathura News: पाक के विदेश मंत्री का पुतला जलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
pakistan
कोसीकलां। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी से आक्रोशित होकर शनिवार शाम को भरत मिलाप चौक पर प्रदर्शन किया। पाक विदेश मंत्री का पुतला जलाया।
विज्ञापन

इस दौरान बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी कार्यकर्ताओं ने लगाए। सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि पाकिस्तान इस तरह की ओछी हरकतें करता रहता है। यह सब भाजपा और देश की जनता हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुनिया में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पाकिस्तान बौखलाहट में है। महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने कहा कि पाकिस्तान सरकार के विदेश मंत्री अपने बयान को वापस लें। प्रधानमंत्री का अपमान देशवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कपिल खंडेलवाल, मोहन श्याम सिरोलिया, जगदीश चंद्र अग्रवाल, बिहारीलाल, महावीर ठाकुर, राम अग्रवाल, हरिओम भार्गव, पवन, प्रहलाद अग्रवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed