फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Paddy purchasing center waiting for farmers, target far away

Mathura News: किसानों के इंतजार में धान क्रय केंद्र, लक्ष्य काफी दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchasing center waiting for farmers, target far away
मथुरा। जिले में खोले गए धान क्रय केंद्र किसानों के इंतजार में हैं। क्रय केंद्रों को 8 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला है, लेकिन अब तक क्रय केंद्रों पर केवल 872 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो पाई है। विभाग लक्ष्य से करीब 90 प्रतिशत दूर है।
विज्ञापन


धान की खरीद के लिए 20 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें 12 क्रय केंद्र खाद्य एवं रसद विभाग के हैं। 8 क्रय केंद्र सहकारिता विभाग ने खोले हैं। क्रय केंद्रों पर सामान्य धान की कीमत 2183 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि ग्रेड ए के धान की कीमत 2203 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। बाहर बाजार में किसानों को धान की कीमत सरकारी भाव से ज्यादा मिल जा रही है। यही वजह है कि किसान सरकारी क्रय केंद्रों की तरफ रुख नहीं कर रहे हैं। निजी आढ़तियों को अपना धान बेच रहे हैं।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर 1 अक्तूबर से 31 जनवरी तक धान की खरीद की जानी है। डिप्टी आरएमओ संतोष यादव ने बताया कि गत वर्ष जिन किसानों ने क्रय केंद्रों पर धान बेचा था। उनसे फोन पर संपर्क कर धान बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पिछले साल क्रय केंद्रों पर 2629 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed