फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   PAC jawan told mother over phone  if good proposal comes get me married news of death came on his birthday

पीएसी जवान सुसाइड केस: रात को बोला- अच्छा रिश्ता आए...तो मेरी शादी करा देना मां, सुबह जन्मदिन पर आई मौत की खबर

Tue, 23 Jul 2024 09:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Jul 2024 09:47 PM IST
सार

सुसाइड करने वाले पीएसी जवान ने रात को फोन पर मां से कहा था कि अच्छा रिश्ता आए तो मेरी शादी करा देना। सुबह जन्मदिन पर मौत की खबर आई तो घरवाले बिलख पड़े। 

विज्ञापन
PAC jawan told mother over phone  if good proposal comes get me married news of death came on his birthday
पीएसी कांस्टेबल सुधीर मलिक का फ़ाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पीएसी सिपाही सुधीर मलिक सोमवार रात 12 बजते ही 25 वर्ष का हुआ था। उसने रात सवा नौ बजे करीब मां कमलेश और भाई पवन से फोन पर बात की थी। जन्मदिन की दोनों ने सुधीर को शुभकामना दी। गमजदा भाई पवन ने बताया कि 17 जुलाई को ही सुधीर एक माह की छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटा था। लौटते वक्त उसने मां से कहा था कि अब वह शादी के लिए तैयार है। कोई अच्छा रिश्ता आए तो आगामी सर्दियों में ही शादी करा देना।

विज्ञापन


मृतक सुधीर के पिता उदयवीर पेशे से किसान और भाई पवन प्राइवेट शिक्षक है। दो भाइयों में छोटा सुधीर बीए तक ही पढ़ा था। वर्ष 2021 में ही उसकी नौकरी लग गई थी। आगरा में ही उसकी ट्रेनिंग हुई थी। इसके बाद 15वीं वाहिनी में उसे तैनाती मिल गई थी।

विज्ञापन

एकाकी जीवन जीना पसंद करता था सुधीर

इंस्पेक्टर रिफाइनरी सोनू त्यागी ने बताया कि सुधीर द्वारा आत्महत्या पर पुलिस ने उसके साथी जवानों से बात की। इसमें सामने आया कि वह अकेले में रहना पसंद करता था। स्टाफ में ज्यादा किसी से बात नहीं करता था। अपनी निजी बातों को साझा नहीं करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो क्या पेट की बीमारी को लेकर तनाव में था सुधीर

सुधीर के मोबाइल फोन की पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि सुधीर यूट्यूब पर पेट की बीमारी से संबंधित ज्यादा वीडियो देखता था। इसके विषय में परिजनों से पुलिस ने बात की तो पता लगा कि एक साल पहले उसे पाचन संबंधी समस्या हुई थी। उसका उपचार भी चला था।



पीएसी सिपाही द्वारा आत्महत्या के संबंध में कोई स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। परिजनों ने भी कोई जानकारी होने से मना किया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। -डॉ. अरविंद कुमार, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed