फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   PAC jawan dies after being hit by a lift

UP: लिफ्ट के ब्रेक हुए फ्रेल...पीएसी के जवान के साथ हुआ ऐसा हादसा, लाश देख कांप गए लोग

Sat, 09 Aug 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Aug 2025 09:49 AM IST
सार

 मकान का लिंटर डलवाते समय लिफ्ट के ब्रेक अचानक से फेल हो गए। लिफ्ट तेजी से नीचे गिरी, जिसकी वजह से पीएसी के जवान को हटने का मौका ही नहीं मिला। लिफ्ट की चपेट में आने से आगरा के पीएसी जवान की मौत हो गई।

विज्ञापन
PAC jawan dies after being hit by a lift
घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के कस्बा गोकुल में निर्माणाधीन मकान का लिंटर डलवाते समय अचानक लिफ्ट नीचे गिर गई। पीएसी जवान चपेट में आकर घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


आगरा के थाना किरावली के गांव चैंकोरा निवासी अरुण चाहर गोकुल के मोहल्ला टीला पाड़ा में शुक्रवार सुबह अपने मकान पर काम करवा रहे थे। लिंटर डालने के लिए लिफ्ट मशीन लगाई थी। इस लिफ्ट से तीसरी मंजिल पर गिट्टी व सीमेंट पहुंचाया जा रहा था। कस्बा निवासी राहुल चौहान ने बताया इसी दौरान लिफ्ट के ब्रेक फेल हो गए। लिफ्ट भरभराकर नीचे गिर गई। नीचे खड़े अरुण उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


बेटे अभिषेक ने बताया उनके पिता भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने 2018 बैच में पीएसी में बतौर सिपाही नियुक्ति पाई थी। वर्तमान में उनकी तैनाती 47वीं बटालियन पीएसी, अलीगढ़ में थी। मकान पर काम चलने के कारण छुट्टी पर आए थे। सीओ महावन संजीव कुमार राय का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed