फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Overloaded autorickshaws running fearlessly

Mathura News: बेखौफ दौड़ते ओवरलोड डग्गामार, सवारियों की जान से खिलवाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Overloaded autorickshaws running fearlessly
शहर में बीएसए काॅलेज के ट्रैक्टर ट्राॅली में बैठी सवारी।
मथुरा। जिले में यात्री वाहनों में सवारियों की जान से खिलवाड़ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के प्रमुख मार्गों पर लगातार ओवरलोड वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। इन वाहनों में सवारियां भी निर्धारित सीमा से अधिक बैठाई जा रही हैं। हैरत की बात तो यह है कि जिम्मेदारों के सामने से यह ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन फिर भी कार्रवाई शून्य है।
विज्ञापन


बता दें कि तीन अगस्त को गोंडा जिले में एक एसयूवी कार में 16 लोग सवार होकर जा रहे थे। बारिश के दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी और उसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई। ऐसे हादसों के बाद भी जिले में ओवरलोड वाहनों में सवारियों की संख्या कम नहीं हुई है। शहर से लेकर कस्बा तक में यात्रियों की जान खतरे में डालकर यात्री वाहन सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं। इधर, शहर में बिना परमिट के भी सैकड़ों वाहन सवारियां बैठाकर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को नए बस स्टैंड के पास बीएसए कॉलेज के सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ओवरलोड सवारियां बैठाकर चालक तेज रफ्तार में जा रहा था। जबकि, यहां से थोड़ी ही दूरी पर ट्रेफिक पुलिस के जवान तैनात थे। बावजूद इसके किसी ने ट्रैक्टर चालक को रोकना जरूरी नहीं समझा। वहीं, शहर के लोगों का कहना है कि सड़कों पर थ्री व्हीलर वाहन भी सात-आठ से ज्यादा सवारियां लेकर दौड़ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि यह लोग भूसे की तरह सवारियां तो भरते ही हैं। साथ ही किराया भी मनमाना वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन मार्गों पर दौड़ रहे डग्गामार वाहन
शहर में सौंख रोड, महोली रोड, वृंदावन रोड, भूतेश्वर रोड, गोवर्धन चौराहा रोड, छाता रोड के अलावा अन्य मार्गों पर डग्गामार वाहन ओवरलोड सवारियां लेकर बेखौफ होकर दौड़ रहे हैं।



अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, इसकी तैयारी की जा रही है। शहर के हर प्रमुख मार्ग पर ऐसे ओवरलोड वाहनों चेकिंग होगी। - मनोज कुमार यादव, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed