फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Overbridge preparations

बरसाना रोड : नीमगांव पर बनेगा ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी मुक्ति

Fri, 14 Feb 2020 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Overbridge preparations
गोवर्धन। मथुरा-अलवर रेलमार्ग स्थित नीमगांव रेलवे क्रॉसिंग बरसाना रोड पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण विभाग ओवरब्रिज बनाने की तैयारी में है। इसके लिए एसडीएम गोवर्धन से अनापत्ति मांगी है। बता दें गोवर्धन रिंग रोड के साथ-साथ यह मार्ग कोसी व छाता पर हाईवे को जोड़ता है।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग होने से फाटक लगने पर जाम की स्थित पैदा हो जाती है। इस मार्ग से प्रत्येक महीने लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरियाणा, दिल्ली व पंजाब से गोवर्धन परिक्रमा व दर्शन करने पहुंचते हैं। इसी रोड से रिंग रोड जुड़ गया है, जो कि सीधे डीग, मथुरा, सौंख-भरतपुर मार्ग को जोड़ता है। वाहनों के बढ़ते दबाव में क्रॉसिंग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। दो पहिया वाहन चालक फाटक लगने के बाद भी जान जोखिम में डाल कर निकलते हैं। अब इसके लिए सेतु निर्माण विभाग ने अपर पुलिस अधीक्षक यातायात व एसडीएम गोवर्धन से उत्तर मध्य मथुरा-अलवर रेलवे सेक्शन के संपार संख्या 22 सी पर फोरलेन रेल उपगिरामी सेतु के लिए अनापत्ति मांगी है।
विज्ञापन

नीमगांव रेलवे क्रॉसिंग गोवर्धन की आबादी के बिल्कुल नजदीक है। यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। इसी मार्ग से बरसाना, नंदगांव, कोसी, छाता जुड़े हैं। रेलवे एवं सेतु निर्माण की ओर से ओवर ब्रिज बनने से यातायात व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल यादव, एसडीएम गोवर्धन
शासन की मंशा के अनुरूप ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसमें रेलवे व सेतु निर्माण विभाग की आधी-आधी धनराशि खर्च होगी। इसके निर्माण की अनुमानित लागत 50 करोड़ आएगी। इसे दो हिस्सों में फोरलेन का बनाया जाएगा।
- आरबी दिवाकर, सहायक अभियंता सेतु निर्माण विभाग, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed