फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   over 1.26 crore devotees are reaching in vrindavan

माता वैष्णो देवी के दरबार से लंबी बिहारीजी के भक्तों की कतार

Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
अजय खंडेलवाल
अजय खंडेलवाल Updated Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
over 1.26 crore devotees are reaching in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर
वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में आने वालों की संख्या सवा करोड़ के पार पहुंच गई है। ये आंकड़ा जम्मू में माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या से कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं गोवर्धन परिक्रमा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी 1.20 करोड़ के पार है। भगवान श्रीकृष्ण के ब्रज की रज को मस्तक से लगाकर मुक्ति की लालसा में करोड़ों श्रद्धालुओं के कदम तेजी से ब्रज की ओर बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुजी के दर्शन, गोवर्धन में गिरिराज पर्वत की परिक्रमा और शिला के दर्शन के लिए देश भर के श्रद्धालु मथुरा के इन नगरों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पर्यटन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2015 में अकेले वृंदावन में ही 1.26 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है। ये संख्या इसी साल माता वैष्णों देवी दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 77.77 लाख से 48.23 लाख अधिक है।

पर्यटन विभाग की स्टेटिक रिपोर्ट में बीते साल गोवर्धन में परिक्रमा और गिरिराज शिला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक करोड़ 20 लाख 50 हजार बताया गया है। 

4.48 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे मथुरा
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की स्टेटिक रिपोर्ट के आंकड़ों में दर्शाया गया है कि वर्ष 2015 में वैष्णो देवी के दरबार में कुल 77.77 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। यहां वर्ष 2012 में सर्वाधिक 1.04 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। तिरुपति बालाजी में रोजाना 50 हजार श्रद्धालुओं का आगमन होता है।


इस हिसाब से हर साल यहां लगभग 1.82 करोड़ श्रद्धालु पहुंचते हैं। मथुरा के पर्यटन विभाग की स्टेटिक रिपोर्ट में जो आंकड़े दिए गए हैं, उसके मुताबिक वर्ष 2015 में मथुरा में कुल 4 करोड़ 48 लाख 81 हजार 500 श्रद्धालु आए है। ये आंकड़ा देश भर में किसी भी तीर्थ स्थल पर पहुंचे श्रद्धालुओं के मुकाबले कहीं अधिक है। 


ब्रज में यहां आए, इतने श्रद्धालु...

स्थल का नाम                   श्रद्धालुओं की संख्या
 मथुरा                                 66,2600
 वृंदावन                             1,26,00,000
 गोवर्धन                             1,20,50,000
 बरसाना                               33,10,500
 नंदगांव                               18,90,000
 कुसुम सरोवर                        23,75,000
 गोकुल                               10,30,000
 राधाकुंड                              45,60,000
 महावन                               4,40,000

(पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2015 में मथुरा जिले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed