फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ORS powder and medical kit will be available in schools

Mathura News: विद्यालयों में रहेगा ओआरएस पाउडर व मेडिकल किट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
ORS powder and medical kit will be available in schools
लखनऊ। प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ रही है और बेसिक व माध्यमिक के स्कूलों में पढ़ाई हो रही है। इसे देखते हुए और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों में ओआरएस पाउडर व मेडिकल किट रखने का निर्देश दिया गया है। इसकी व्यवस्था कंपोजिट ग्रांट से की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले दिनों चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने भी महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र भेजकर प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में मेडिकल किट की व्यवस्था करने का सुझाव दिया था। इसी क्रम में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यालयों में ओआरएस पाउडर, पैरासीटामॉल, मेट्रोजिल, बैंडिड आदि आवश्यक दवाएं रखी जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि समग्र शिक्षा के तहत विद्यालयों को दी जाने वाली कंपोजिट ग्रांट से आवश्यक दवाएं व फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था स्कूलों में की जाए। वहीं इन दवाइयों को देने से पहले किसी चिकित्सक से सलाह लें लें। वहीं दवाओं के एक्सपायर डेट का भी ध्यान रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने इसे अच्छी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से गर्मी बढ़ रही है, ऐसे में स्कूलों में यह व्यवस्था होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed