फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Organizations submitted letters of support in support of Bankebihari Corridor

Mathura News: बांकेबिहारी कॉरिडोर के समर्थन में संगठनों ने सौंपा समर्थन पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Organizations submitted letters of support in support of Bankebihari Corridor
कॉरिडोर निर्माण के लिए कलेक्ट्रेट पर समर्थन पत्र सौंपते  संगठन के पदा​धिकारी
मथुरा। बांकेबिहारी कॉरिडोर के समर्थन में अब स्वर बुलंद होने लगा है। शुक्रवार को कई संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कॉरिडोर निर्माण के लिए संयुक्त रूप से समर्थन पत्र दिया। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर समय की मांग है और यह जरूर बनना चाहिए।
विज्ञापन


ब्रज मंडल विकास एवं संरक्षण महासभा, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (ब्रज प्रांत) मथुरा, राजा महेन्द्र प्रताप विश्व मंच, नई दिल्ली व मथुरा, जिला उपभोक्ता सूचना केंद्र मथुरा द्वारा यह संयुक्त ज्ञापन दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि 500 वर्ष तक भारत में भक्ति की शक्ति की ध्वजा फहराने वाले आचार्यों ने श्रीधाम वृंदावन को वन ही रखा। कालांतर में बड़े-बड़े मंदिर और आश्रम वृंदावन में बन गए। आज वृंदावन में वन, कुटी, कुंज के स्थान पर आलीशान भवन, मंदिर, आश्रम, होटल, गेस्ट हाउस, पर्यटकों की भीड़, प्रदूषण, ट्रैफिक जाम है।
विज्ञापन


कॉरिडोर के लिए समर्थन देने के साथ ही संगठनों ने ब्रज की गरिमा को बनाए रखने के लिए भी प्रशासन से अपील की। समर्थन देने वालों में स्वामी राधाकांत वत्स, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राजेंद्र वर्मा, कुंवर देवराज सिंह, कुंवर युवराज सिंह, अधिवक्ता पंकज जोशी, पंकज चतुर्वेदी, देवेंद्र उपाध्याय, यशपाल मलिक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed