{"_id":"57aa1e814f1c1b0f11ee4cb1","slug":"order-of-director-is-neglecting-by-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन निदेशक की जांच को ही नकार रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन निदेशक की जांच को ही नकार रहे अफसर
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना में वाहनों के बड़े घोटाले के खुलासे के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मिशन निदेशक की जांच और आदेश को ही नकार रहे हैं। उनका कहना है कि गड़बड़झाला अन्य जिलों में हुआ है, मथुरा में नहीं।
स्वास्थ्य विभाग की बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना में वाहनाें के प्रयोग में फर्जीवाड़ा हुआ है। चार पहिया वाहनों के प्रयोग के बिल लगाए गए लेकिन जांच में दिए गए नंबर दोपहिया वाहनों के निकले। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक आलोक कुमार ने जांच में इस बात का खुलासा किया कि मथुरा में फरह और छाता विकास खंड में भी गोलमाल हुआ है।
यहां जिस गाड़ी के संचालन की बात कही जा रही थी उसका दिया गया नंबर मोटर साइकिल का निकला। वहीं दूसरे वाहन का नंबर ही गलत पाया गया। जांच के बाद मिशन निदेशक ने जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष और जिलाधिकारी निखिल चंद्र शुक्ला को एफआईआर के आदेश दिए।
विज्ञापन
इतने गंभीर मामले में मिशन के निदेशक के आदेश को ही अफसर नकार रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक मिश्रा ने कहा कि ये गोलमाल प्रदेश के अन्य जिलों से संबंधित है। मथुरा से इसका कोई लेना देना ही नहीं है।