फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Oppression of Hindus will not be tolerated in Bangladesh

Mathura News: बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, चार को धरना प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Oppression of Hindus will not be tolerated in Bangladesh
मथुरा। धरना प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हिंदू स्वाभिमान मंच के पदाधिकारी। - फोटो : mathura
मथुरा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर हिंदू स्वाभिमान मंच चार दिसंबर को धरना प्रदर्शन करेगा। इसमें जिले के सभी हिंदू संगठन शामिल होंगे। रविवार को हुई बैठक में इसकी कार्य योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


गोवर्धन चौराहे के पास स्थित रतन लाल फूल कटोरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज में हिंदू समाज के प्रमुख संगठनों एवं संस्थाओं की बैठक हुई। इसमें चार दिसंबर को दोपहर 12 बजे से विकास बाजार में धरना प्रदर्शन करने की योजना तैयार की गई। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रत्येक घर से पुरुष, महिला, छात्र, सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों से शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


संघ के विभाग प्रचारक अरुण पांचजन्य ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार की निंदा की। सह विभाग कार्यवाह डॉ. संजय ने कहा कि चार दिसंबर को जिले के विभिन्न सामाजिक व हिंदू संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान इस्कॉन के माधवदास महाराज, विभाग कार्यवाह छैलबिहारी, केशवधाम के निदेशक ललित कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी के अलावा अन्य संगठनों के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed