फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Opposition to the application for transfer of all cases to the High Court

Mathura News: सभी केस हाईकोर्ट में स्थानांतरण करने के लिए दिए प्रार्थनापत्र का विरोध

Sun, 09 Apr 2023 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 09 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the application for transfer of all cases to the High Court
मथुरा। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित सभी वादों को मथुरा की अदालत से हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए डाले गए वाद में वादकारी एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने विरोध किया है। उन्होंने हाईकोर्ट में 7 अप्रैल को जस्टिस अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि चूंकि अधिकतर वादकारी मथुरा के रहने वाले हैं इसलिए इन वादों की हाईकोर्ट में सुनवाई किए जाने का कोई औचित्य नहीं है। इनकी सुनवाई के लिए मथुरा में ही विशेष अदालत बनाई जानी चाहिए।श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण के 12 वादकारियों में से एक अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री ने हाईकोर्ट में एक वाद डालकर मथुरा में चल रहे सभी केसों को हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए प्रार्थना की थी, जिसमें हाईकोर्ट ने किसी भी अन्य वादकारी को अपनी बात रखने के लिए 7 अप्रैल तक को समय दिया था। 7 अप्रैल को वादकारी एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया, जिसमें अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री की प्रार्थना पर विरोध दर्ज कराते हुए कहा है कि मथुरा की अदालत में श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण में करीब 12 दावों पर सुनवाई चल रही है, जिनमें से करीब 10 वादकारीगण मथुरा के ही रहने वाले हैं। प्रतिवादीगण भी मथुरा से ही हैं और जिस संपत्ति पर विवाद चल रहा है वह संपत्ति भी मथुरा में ही स्थित है लिहाजा इन दावों की सुनवाई हाईकोर्ट में किए जाने का कोई औचित्य नहीं बनता है। एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट में अब इस मामले में 11 अप्रैल को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed