फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Opportunity for failed students to appear in the exam again

Mathura News: फेल छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा देने का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for failed students to appear in the exam again
मथुरा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ऐसे विद्यार्थी जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं उनके पास उत्तीर्ण होने का एक और मौका है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से फेल विद्यार्थियों के लिए इम्प्रूवमेंट, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यूपी बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित हुआ था। इसमें जिले में हाईस्कूल में 1744 और इंटर में 8497 विद्यार्थी एक या दो विषय में फेल हो गए थे। ऐसे विद्यार्थियों को अब दुबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। वह 10 जून तक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद परीक्षा देकर जिस विषय में फेल हुए हैं उसमें पास हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अनुत्तीर्ण व कंपार्टमेंट वाले परीक्षार्थी 10 जून तक फिर से परीक्षा देने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इम्प्रूवमेंट परीक्षा के अंतर्गत हाईस्कूल के परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय में और कंपार्टमेंट परीक्षा के अंतर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए 2 विषयों में से केवल किसी एक विषय में ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। इसके लिए परीक्षा शुल्क 256 रुपये 50 पैसे कोषागार में चालान के रूप में जमा करने होंगे। वहीं, इंटर के परीक्षार्थियों को 306 रुपये चालान के रूप में कोषागार में जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed