{"_id":"5ed8d7ba8ebc3e90233f1850","slug":"openm-market-shopekeeper-officer-meeting-mathura-mathura-news-agr444641413","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय में व्यापारिक प्रतिष्ठान रोज खुलवाए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय में व्यापारिक प्रतिष्ठान रोज खुलवाए जाएं
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन के व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में संपन्न हुई। जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के अनलॉक प्रथम चरण में बाजारों, व्यापारिक संस्थानों को खोले जाने के लिए जारी शासन के निर्देशों पर चर्चा की गई।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह द्वारा बाजार और व्यापार से संबंधित सुझाव व्यापारियों से मांगे गए। वृंदावन नगर अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल और महामंत्री अमित गौतम ने गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि रात नौ बजे से प्रात: पांच बजे तक का कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके चलते व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक तय समय में ही खोला जाए।
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मथुरा के महामंत्री सुनील कुमार अग्रवाल और संयुक्त महामंत्री रामचंद्र खत्री ने तमाम व्यापारी समस्याओं से सिटी मजिस्ट्रेट एवं एसपी सिटी अशोक मीणा को अवगत कराया। इस अवसर पर रमेश चतुर्वेदी, युवा अध्यक्ष लवेश वार्ष्णेय, राजेश अग्रवाल, शशिभानु गर्ग, गुरूमुखदास गंगवानी, मुकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, हरेंद्र गर्ग, राजीव मित्तल, मीनालाल अग्रवाल, अखिल जिन्दल, सचिन चतुर्वेदी, किशोर इसरानी आदि व्यापारी नेताओं ने जिन वस्तुओं की दुकानें अभी तक नहीं खुली हैं, उन्हें खोलने की मांग की।
विज्ञापन
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए उनके शीघ्र निदान का आश्वासन दिया। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि सभी व्यापारियों की पूर्ण सुरक्षा की जाएगी।