फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Open gyms will be built in 10 parks and open spaces of the city, swings will be installed for children.

Mathura News: शहर के 10 पार्कों और खुले स्थानों में बनेंगी ओपन जिम, बच्चों के लिए लगेंगे झूले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Open gyms will be built in 10 parks and open spaces of the city, swings will be installed for children.
मथुरा। शहर के 10 पार्कों एवं खुले स्थानों पर ओपन जिम बनाई जाएंगी, साथ ही बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए पार्कों और स्थानों को चिह्नित कर कार्य शुरू कर दिया है। इस कार्य पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने और पार्कों से लोगों को जोड़ने के लिए नगर निगम ने पार्कों में ओपन जिम खोलने और बच्चों के लिए झूले लगाने का कार्य शुरू किया है। निगम ने इसके लिए 10 पार्कों को चिह्नित कर कार्य शुरू कर दिया है। इन पार्कों में भगत सिंह पार्क, जयसिंहपुरा, द्वारिका, चंद्रपुरी, लोहवन, गऊघाट, बलदेव पुरी एक्सटेंशन, शिवनगर, कृष्ण विहार स्थित पार्क को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

निगम के निर्माण विभाग की टीम ने शहर के भगतसिंह पार्क से परियोजना की शुरुआत कर दी है। इसमें लोगों की कसरत के लिए लटकने, कूदने, जोड़ों की कसरत के लिए खड़ी सीढ़ियों के अलावा बच्चों के लिए झूले, स्लैब स्थापित की जा रही है। इससे बड़ों के साथ बच्चे भी ओपन जिम का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि शहर और आसपास की कॉलोनियों के पार्क एवं खुले स्थान पर ओपन जिम एवं झूले लगाए जा रहे हैं, ताकि घरों से बाहर प्रकृति के बीच व्यायाम कर सकें और बच्चे भी खेल सकेंगे। इस परियोजना पर 20 लाख रुपये से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed