फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ony way traffic in mathura

वनवे व्यवस्था में पहले दिन लगा पलीता

Thu, 25 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 25 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
ony way traffic in mathura
शहर के विकास बाजार के आसपास लगने वाले जाम के समाधान के रूप में तय की गई वनवे ट्रैफिक योजना पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते फिस्स रही। पहले दिन वनवे ट्रैफिक सुनिश्चित करने के लिए तैनात किए गए सात पुलिसकर्मियों में से ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाही अपने ड्यूटी प्वाइंट पर ही नहीं पहुंचे। इस कारण सब्जी मंडी की ओर से वाहन बेरोकटोक आते-जाते रहे।
विज्ञापन


जवाहर हाट और डैंपियर नगर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार से वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। इसमें वाहन डैंपियर नगर की ओर जाने के लिए जवाहर हाट से जाएंगे और क्वालिटी तिराहे की ओर से बाहर आएंगे। इसके लिए दो होमगार्ड, दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी और तीन पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए।
विज्ञापन


दोपहर को एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी ड्यूटी चेक करने और एकल मार्ग का जायजा लेेने गए तो जवाहर हाट की ओर से दोनों ओर वाहनों का आवागमन दिखा। इस पर उन्होेंने व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगाए गए पुलिसकर्मियों को बलाया। पता चला कि दो सिपाही ड्यूटी पर ही नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि एक सिपाही देर से आया था और जल्दी चला गया। दूसरे सिपाही बस आने वाला है। इस पर एसपी ट्रैफिक ने सिपाहियों के खिलाफ रपट लिखाई है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि आगामी दिनों से कड़ाई से एकल मार्ग का अनुपालन कराया जाएगा।



फिर सजी सब्जी मंडी
जवाहर हाट में अवैध रूप से सब्जी की दुकानें लगाने वालों ने पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद से हटी सब्जी मंडी पुलिस के वनवे ट्रैफिक व्यवस्था के साथ फिर लगी दिखाई दी। चार-पांच दुकान सजने से कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। उधर लक्ष्मी टाकीज के सामने खड़े होने वाले चाट के ढकेल और टेंपो वाले भी सड़क पर जाम का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed