फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Only six students got admission in 780 seats in Government Degree College

Mathura News: राजकीय डिग्री कॉलेज में 780 सीटों पर सिर्फ छह का दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Only six students got admission in 780 seats in Government Degree College
राजकीय संघटक महाविद्यालय।
वृंदावन। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा निवेश करते हुए सरकार ने वृंदावन में 12 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया। कॉलेज तैयार हो गया और प्रधानाचार्य से लेकर शिक्षकों तक की तैनाती भी हो गईं, लेकिन छात्रों का प्रवेश कराने में उनकी सांस फूल गई। तमाम जद्दोजहद के बावजूद 780 सीटों पर मात्र छह ही प्रवेश हो पाए हैं। जबकि डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश के लिए किए जा रहे रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
विज्ञापन


कॉलेज में बीए की 420, बीएससी मैथ्स व बायोलॉजी की 140-140 और बीकॉम की 80 सीटें हैं। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है, लेकिन अब तक बीएससी और बीकॉम में एक भी दाखिला नहीं हुआ है। सिर्फ बीए में छह छात्रों ने पंजीकरण कराया है। उनकी फीस भी जमा हो गई है। कॉलेज की फीस की बात की जाए तो वह भी बेहद कम है। बीएससी बायो की फीस 4700 रुपये है, जबकि अन्य पाठ्यक्रमों की फीस 4000 से कम है। वहीं लड़कियों और आरक्षित वर्ग के लिए कुछ अन्य छूट भी हैं। इसके बावजूद यहां प्रवेश लेने में विद्यार्थियों का रुझान नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन



रास्ता बना मुसीबत
कॉलेज तक जाने का रास्ता भी यहां बड़ी समस्या बना हुआ है। रास्ते में काशीराम योजना के तहत बने आवासों के आसपास का माहौल विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं के लिए असुरक्षित बताया जा रहा है। प्रधानाचार्य डा. विनय चौधरी का कहना है कि कई बच्चों ने उनसे कहा है कि कॉलेज में आने जाने का रास्ता सुरक्षित नहीं है। यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। कई छात्राओं ने बताया कि वे पढ़ाई करना चाहती हैं, लेकिन रास्ते की स्थिति और असुरक्षा के कारण उनके परिजन उन्हें कॉलेज भेजने में हिचकिचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed