{"_id":"49b20cb4570a182c01fb2483d401f8f3","slug":"online-application-for-admission-in-vetrineri-university-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसीआई ने वेटरनेरी विवि में स्नातक की 20 सीट बढ़ाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसीआई ने वेटरनेरी विवि में स्नातक की 20 सीट बढ़ाईं
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेटरनेरी काउंसिल आफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान में स्नातक की 20 सीटें बढ़ा दी हैं। इसका लाभ छात्रों को आगामी शैक्षिक सत्र के लिए शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया में ही मिलेगा।
वेटरनेरी विवि, मथुरा के कालेज आफ वेटरनेरी साइंस में अब तक स्नातक कोर्स (वीबीएससी एंड एएच) के लिए 78 सीट निर्धारित थीं। इनमें से 18 पेमेंट सीट हैं, जिसमें नौ सीट छात्राओं के लिए भी हैं।
हालांकि पेमेंट सीट के लिए भी विवि की दोनों लिखित परीक्षाओं में पास होने के बाद मेरिट की अनिवार्यता को पूरा करना होता है।
अब वेटरनेरी काउंसिल आफ इंडिया के ताजा फैसले के तहत मथुरा विश्वविद्यालय के इस डिग्री प्रोग्राम में निर्धारित सीटों की संख्या 78 से बढ़कर 98 हो गई है।
वीसीआई ने 20 सीट और बढ़ाए जाने संबंधी फैसले से विश्वविद्यालय को अवगत कराने के साथ इसे आगामी शैक्षिक सत्र में प्रभावी करने का आदेश दिया है।
इस आधापर विश्वविद्यालय ने हाल ही में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया में 98 सीट के लिए आनलाइन आवेदन मांगे हैं।