फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   one person died while condition of companion critical Due to bike collided with divider Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: झपकी आने से डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत... साथी की हालत नाजुक

Wed, 17 Jul 2024 10:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 10:32 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर झपकी आने से हादसा हो गया। बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
one person died while condition of companion critical Due to bike collided with divider Yamuna Expressway
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार की सुबह बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। हादसा नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ।

विज्ञापन


थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 6 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। यहां दो दोस्त सोनू पुत्र लल्लू व कन्हैया निवासी तालाबपुरा इटावा बाइक से नोएडा की ओर जा रहे थे। झपकी लगने के कारण माइल स्टोन 69 पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 
विज्ञापन


इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। कन्हैंया को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed