फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   one more death in radhakund

राधाकुंड में एक और श्रद्धालु की मौत

Fri, 04 Nov 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 04 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
one more death in radhakund
उल्टी दस्त के शिकार हुए हैं 200 से ज्यादा लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भले ही हालात पर नियंत्रण के दावे कर रहा हो लेकिन राधाकुंड में उल्टी और दस्त के शिकार एक और रोगी मधुसूदन शाह (60) की शुक्रवार शाम मौत ने खलबली मचा दी है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले शाह बीते तीन दिनों से उल्टी और दस्त से कराह रहे थे। मौत की जानकारी मिलते ही एसडीएम गोवर्धन एमपी सिंह मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


गौरतलब है गोवर्धन पूजा वाले दिन अन्नकूट प्रसाद खाकर राधानगर कालोनी के 200 लोग उल्टी और दस्त के शिकार हो गए थे। इनमें से अधिकांश बंगाल, उड़ीसा, त्रिपुरा और मणिपुर के हैं। इसी दिन मीरा मनोरंजन धर्मशाला में रह रहे पश्चिम बंगाल निवासी मधुसूदन शाह ने भी प्रसाद खाया। वो तभी से बीमार थे। पत्नि बेड़ा शाह ने बताया उनके पति का उपचार निजी चिकित्सक द्वारा किया जा रहा था। शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इधर, हादसे शिकार बीमार अब ठीक होकर अपने-अपने घरों की ओर लौट रहे है। कई बीमारों के परिवारीजन राधाकुंड पहुंचकर उनका उपचार करा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन के प्रभारी डा. मुनीष पौरुष ने बताया कि उनकी टीम ने शुक्रवार को राधानगर कालोनी में कैंप लगाकर रोगियों का परीक्षण किया। इस कैंप में 50 रोगियों का उपचार किया गया। टीम में डा. शेखर, डा. अली मौजूद रहे।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक मिश्रा ने बताया कि राधाकुंड में गोवर्धन से चिकित्सकों की टीम गई थी। वहां हालात नियंत्रण में हैं। मधुसूदन शाह हादसे से पहले ही बीमार थे और ठीक भी हो गए थे। शुक्रवार को अचानक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed