Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One more case of Chikungunya found

चिकनगुनिया का खतरा: मथुरा में मिला एक और मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट; इस तरह करें बचाव

Mon, 14 Oct 2024 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2024 09:24 AM IST
सार

मथुरा जिले में चिकनगुनिया का खतरा बढ़ने लगा है। एक और मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिस क्षेत्र से ये मरीज आया है, वहां नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। मच्छरों के लार्वा देखे गए।

 

विज्ञापन
One more case of Chikungunya found
मच्छर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

मथुरा में चिकनगुनिया का एक और मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग एक बार हरकत में आ गया है। दूसरा केस भी वृंदावन में मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मलेरिया विभाग को प्रभावित क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों की जांच करने और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


वृंदावन के कैलाश नगर क्षेत्र में 40 वर्षीय युवक को चिकनगुनिया होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए स्लाइड बनाकर लैब में जांच कराई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग एक्टिव मोड में आ गया। चिकनगुनिया का दूसरा मरीज मिलने के बाद सीएमओ डाॅ. एके वर्मा के निर्देश पर मलेरिया विभाग ने लार्वा साइड दवा का छिड़काव करने और शिविर लगाकर चिकनगुनिया के मरीज वाले क्षेत्र में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। मच्छरों के लार्वा देखे गए।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह एवं मलेरिया टीम के साथ सीएमओ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और मरीज का हाल जाना। इससे पहले वृंदावन के रामानुज नगर में 14 वर्षीय किशोर चिकनगुनिया की चपेट में आई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एके वर्मा ने बताया कि चिकनगुनिया का एक और केस वृंदावन मिला है। इस क्षेत्र के आसपास के कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है। लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed