फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   one man dead in road accident and two injured

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो युवक घायल

Sat, 21 Dec 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
one man dead in road accident and two injured
मथुरा/राया। राया-बलदेव मार्ग पर हवेली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। बाइक सवार बलदेव मेला देखकर अपने गांव लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना राया के गांव झंडीपुर निवासी गोपाल सिंह उर्फ सोनू(26) पुत्र गुलाब सिंह पेशे से पंडिताई करता था। शुक्रवार शाम गोपाल अपने दोस्त अल्हैपुर निवासी उदयभान और एक अन्य के साथ बलदेव मेला देखने के लिए गया था। शुक्रवार शाम मेला देखकर बाइक से लौट रहे तीनों दोस्त राया-बलदेव मार्ग पर हवेली के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों घायल हो गए। अज्ञात वाहन चालक भाग खड़ा हुआ। राहगीरों की सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने तीनों को महोली रोड पर बीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां पर गोपाल ने देररात 12.30 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह राजौरा ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed