{"_id":"576e7f5a4f1c1be763b488cd","slug":"one-died-in-accident-on-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर तीन हादसे, एक की मौत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर तीन हादसे, एक की मौत कई घायल
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात और शनिवार सुबह अलग-अलग हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को एक्सप्रेसवे कर्मियों ने अस्पताल भिजवा दिया।
शुक्रवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही बोलेरो कार सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 79 के समीप सड़क पर पंचर खड़ी टाटा 407 मेटाडोर से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित बोलेरो दूसरे रोड पर जाकर पलट गई। मेटाडोर के चालक संजय तिवारी (35) मूल निवासी गोमती नगर लखनऊ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया और क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हटवा कर रास्ता साफ कराया।
दूसरा हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में शनिवार तड़के माइल स्टोन 132 के समीप हुआ। इसमें आगरा से नोएडा की ओर जा रहा ट्रक चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
तीसरा हादसा शनिवार सुबह थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 143 के समीप हुआ। इसमें नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार टायर पंचर होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार सवार कई लोग घायल हो गए।