{"_id":"65015a8c3018553f06054185","slug":"one-devotee-died-due-to-electric-shock-during-khatu-shyam-sankirtan-while-fifteen-got-shocked-in-mathura-2023-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: खाटू श्याम संकीर्तन के बीच रेलिंग में दौड़ा करंट, एक श्रद्धालु की मौत; 15 से अधिक झटके खाकर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: खाटू श्याम संकीर्तन के बीच रेलिंग में दौड़ा करंट, एक श्रद्धालु की मौत; 15 से अधिक झटके खाकर गिरे
Wed, 13 Sep 2023 12:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:15 PM IST
सार
मथुरा में खाटू श्याम संकीर्तन के बीच वहां लगी रेलिंग में करंट दौड़ गया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक झटके खाकर गिर गए।
विज्ञापन
Mathura: खाटू श्याम संकीर्तन के बीच रेलिंग में दौड़ा करंट, मची भगदड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा में मंगलवार को आयोजन मंडली द्वारा श्री खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया था। संकीर्तन चल रहा था लोग भक्ति में रमे हुए थे। इसी समय वहां लगी रेलिंग में करंट दौड़ गया। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक श्रद्धालु झटके लगने से दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
हादसा कोसीकलां थाना क्षेत्र स्थित अनाज मंडी परिसर में हुआ। यहां मंगलवार की रात खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में श्री खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया था। इसमें सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लगाई गई रेलिंग में अचानक करंट दौड़ने लगा। इससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- अधीक्षिका की क्रूरता: बालगृह में बच्ची को चप्पल से पीटा, कराती मालिश...दबवाती पैर, ऑफिस बना ऐशो-आराम का अड्डा
विज्ञापन
Mathura News: भोला सैनी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान करंट लगने से किशोर भोला सैनी (15) पुत्र लक्ष्मी नारायण की मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक श्रद्धालु तेज झटके लगने से दूर गिरे। मौजूद लोगों ने किसी तरह श्रद्धालुओं को शांत किया। उधर किशोर की मौत की खबर पर परिजन चीख पुकार करने लगे। परिजन ने बताया भोला कक्षा सात का छात्र था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता टायर पंचर की दुकान चलाते हैं।
यह भी पढ़ेंः- सहेली की शादी में मुलाकात: ATS सिपाही ने बढ़ाईं नजदीकियां, फिर होटल में बुलाया...लूटी आबरू, अब दे रहा धमकी
यह भी पढ़ेंः- सहेली की शादी में मुलाकात: ATS सिपाही ने बढ़ाईं नजदीकियां, फिर होटल में बुलाया...लूटी आबरू, अब दे रहा धमकी
वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके हादसे की जानकारी ली। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि किशोर का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद आयोजकों ने जागरण बंद कर दिया था। किशोर पिता की तहरीर पर आयोजन मंडली के पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।