{"_id":"6508a1430e58a935ff05d594","slug":"one-cow-died-in-the-cowshed-three-fell-ill-villagers-created-ruckus-mathura-news-c-29-1-mtr1019-135938-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोशाला में एक गाय मरी, तीन बीमार, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोशाला में एक गाय मरी, तीन बीमार, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Tue, 19 Sep 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
मथुरा/बलदेव। बलदेव ब्लाक की ग्राम पंचायत ततरौठा के गांव नगला अर्जुन में तीन माह पहले बनी गोशाला में रविवार को एक गाय मर गई। वहीं, तीन अन्य बीमार हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा काट दिया।
भूख से मौत होने का आरोप लगाया। सीडीओ ने तहसीलदार महावन को मामले की जांच सौंपी है। विभिन्न आरोप सामने आने पर तहसीलदार ने लिखित में ग्रामीणों-प्रधान और केयरटेकर से बयान मांगे हैं।
प्रशासन द्वारा तीन माह पहले ही गोशाला की यहां शुरुआत की थी। रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में गोशाला का गेट खुला और सभी 20 गाय निकल गई। तहसीलदार मौके पर पहुंचे। गायों को ग्रामीणों की मदद से वापस गोशाला में लाया गया। यहां इनमें से एक गाय मर गई। वहीं, तीन अन्य बीमार हो गई।
विज्ञापन
तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता के अनुसार तत्काल डॉक्टरों की टीम पहुंची। मृत गाय के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव जमींदोज किया गया। इसके अलावा बीमारों को दवा दी गई। बीमार गायों की तबीयत में सुधार है। इस गोशाला की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की है। ग्राम प्रधान का कहना है कि गोशाल का किसी ने ताला तोड़ गेट खोल दिया। वहीं, केयरटेकर की लापरवाही का भी आरोप लगाया गया है।
वहीं, ग्रामीणों की ओर से गोशाला में प्रधान द्वारा चारे-भूसे की व्यवस्था न करने का आरोप लगाया है। मामले में जांच की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया तो तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
ग्रामीणों ने लगाई गोवंश को बचाने की गुहार
नगला अर्जुन निवासी भगवान सिंह सरपंच, मेंबर सिंह, सोहन सिंह, अवतार सिंह, सुन्दर सिंह, सुरेश चन्द, रामेश्वर, राजन सिंह, बच्चू सिंह आदि ने जिलाधिकारी से गोशाला में मौजूद गोवंश के लिए पर्याप्त भोजन की व्यवस्था करने की मांग की है।
गोशाला में भूसे की कोई कमी नहीं है। खारे पानी के कारण कुछ परेशानी आती है। सोमवार सुबह किसी ने गोशाला का गेट खोल दिया, इसके कारण गायें बाहर चली गई और एक गाय मर गई।
- बंटी, प्रधानपति
मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम नीलम श्रीवास्तव को जांच के लिए मौके पर भेजा है। इससे पहले तहसीलदार मौके पर पहुंच गए थे। एसडीएम की रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- मनीष मीना, मुख्य विकास अधिकारी