फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   One caught doing illegal extortion at court, one ran away

Mathura News: कचहरी पर अवैध वसूली करते एक पकड़ा, एक भागा

Mon, 19 Jun 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 19 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
One caught doing illegal extortion at court, one ran away
- मुख्यमंत्री आगमन की व्यवस्था के दौरान अतिक्रमण हटा रहे सहायक नगर आयुक्त ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। आगरा रोड स्थित कलेक्ट्रेट और कचहरी के बीच पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहे युवक को सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने दबोच लिया। इस दौरान एक युवक रसीद छोड़कर भाग खड़ा हुआ। संबंधित व्यक्ति को सहायक नगर आयुक्त ने सदर पुलिस को सौंपते हुए इस मामले में तहरीर दी है।

कचहरी पर अवैध पार्किंग को लेकर चूनाकंकड़ निवासी प्रकाश चंद अग्रवाल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कलेक्ट्रेट और कचहरी के बीच मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से पार्किंग हो रही है। सड़क पर पार्किंग के नाम पर अवैध रूप से वसूली की जा रही है। इस पर हाईकोर्ट ने नगर निगम, जिला प्रशासन और बार एसोसिएशन से इस मामले में जवाब मांगा। बार एसोसिएशन ने इस तरह की किसी भी पार्किंग से खुद को अलग करते हुए इस आशय का पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। नगर निगम ने भी यहां पार्किंग का ठेका उठाए जाने से इंकार किया। जिला प्रशासन ने भी यहां किसी प्रकार की पार्किंग को भी वैध नहीं बताया। हाईकोर्ट के रुख को देख अवैध वसूली रोक दी गई। करीब दो माह वसूली बंद होने के बाद पिछले 15 दिनों से एक बार फिर पार्किंग के नाम पर वसूली शुरू होने की शिकायत नगर निगम प्रशासन तक पहुंची।सोमवार को मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी संदर्भ में अतिक्रमण हटवा रहे सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल को दो युवक रसीद काटते मिले। टीम को देख एक युवक रसीद छोड़ भाग गया, जबकि दूसरे को दबोच लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राम पुत्र इंद्रजीत निवासी बुढाना आगरा बताया है। उसने बताया कि दिलीप पुत्र रूप किशोर निवासी अहीरपाड़ा सदर मथुरा ही उनसे यह वसूली कराता है। इस पर सहायक नगर आयुक्त ने इस मामले में थाना सदर में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed