{"_id":"5dab200d8ebc3e016c13b104","slug":"one-ay-traffice-in-mathura-mathura-news-agr4113868104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर में वन-वे ट्रैफिक का रखे ध्यान, आज से नया प्लान प्रभावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर में वन-वे ट्रैफिक का रखे ध्यान, आज से नया प्लान प्रभावी
विज्ञापन
फोटो 7 मथुरा नगर की एकल मार्ग की नई व्यवस्था का नक्शा।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। शहर की अस्तव्यस्त ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एक बार फिर रविवार से वन-वे व्यवस्था लागू हो रही है। दिवाली का त्योहार भी आ गया है। इसी व्यवस्था का पालन करते हुए वाहन चालकों को चलना होगा। ऐसा न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटने की भी तैयारी ट्रैफिक पुलिस ने कर ली है।
शहर का जाम तो नासूर बन चुका है। घंटों जाम में फंसे लोग आजिज आ चुके थे। इससे निजात को कई बार पुलिस-प्रशासन के अफसरों से मांग की गई। आखिरकार ट्रैफिक पुलिस ने वन-वे व्यवस्था को कड़ाई से लागू करके जाम से निजात दिलाने की कोशिश की है। रविवार से इस व्यवस्था को एक बार फिर अमलीजामा पहनाया जाएगा।
मथुरा-वृंदावन मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस होगी मुस्तैद
मथुरा। ट्रैफिक पुलिस ने मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जाम को देखते हुए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस ने बिड़ला मंदिर से लेकर अग्रसेन चौराहे तक प्रमुख स्थान चयनित किए हैं। इन स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यह पुलिसकर्मी ट्रैफिक को बदस्तूर चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
यह रहेगी वन-वे व्यवस्था
-क्वालिटी तिराहे से वाहन होलीगेट, भरतपुरगेट, जनरलगंज जा सकेंगे।
-भरतपुरगेट से वाहन होलीगेट नहीं आ सकेंगे, केवल पास धारक छोटे लोडर वाहन कलक्टरगंज आ पाएंगे।
-मिलन तिराहा से चौक बाजार, विश्राम बाजार, छत्ता बाजार नहीं जा सकेंगे वाहन।
-होलीगेट से छत्ता बाजार की तरफ वाहन नहीं जा पाएंगे।
-वृंदावनगेट से चौक बाजार होते हुए स्वामीघाट की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था रविवार से वन-वे कर दी गई है। इसका पालन न करने वाले वाहन चालक के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा, वहीं ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक