फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   On the occasion of Lord Krishna's birth anniversary, a grand flower bungalow was decorated by lighting 5251 lamps

Mathura News: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर 5251 दीप जलाकर सजाया भव्य फूल बंगला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Lord Krishna's birth anniversary, a grand flower bungalow was decorated by lighting 5251 lamps
वृंदावन। भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव पर विश्व हिंदू परिषद की महानगर और ग्रामीण इकाई ने देवरहा बाबा घाट पर 5251 दीपदान और फूल बंगला का भव्य आयोजन किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम की अध्यक्षता नाभा पीठाधीश्वर महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज सुदामा कुटी ने की, वहीं संचालन संत ज्ञानेंद्र ने किया। विहिप महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल और ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनोद राघव ने सभी साधु-संतों और विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों का पटुका और भगवान श्रीयोगीराज का छाया चित्र भेंट कर सम्मान किया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सिंह ने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि अगर हिंदू जाति-पाती को छोड़कर एक नहीं हुए तो बांग्लादेश जैसा हाल होने में समय नहीं लगेगा। 5251 दीप जलाकर मां यमुना को समर्पित किए गए। मां यमुना के समक्ष फूल बंगला और मां यमुना की गोद में बनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की भव्य कलाकृति को देखकर सभी पदाधिकारी और संतजन का मन आनंदित हो गया। उसके उपरांत मां यमुना की पूजा और दूध अभिषेक करके कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर महंत रामस्वरूप ब्रह्मचारी, महंत फूलडोल महाराज, पीठाधीश्वर धर्माचार्य महंत बलराम दास महाराज, उमा पीठाधीश्वर रामदेवनानंद महाराज, महंत मदनमोहन दास महाराज, राजेश सिंह प्रांत संगठन मंत्री, मुकेश शुक्ला प्रांत सह संगठन मंत्री, उमाकांत विभाग संगठन मंत्री, योगेश गौतम जिला मंत्री, बीएल पांडेय जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed